शास्त्रों के अनुसार कभी न करें ये काम, वरना शीघ्र ही काल का शिकार हो जाएंगे आप

महाभारत के अनुशासन पर्व में भीष्म पितामाह ने युधिष्ठिर को ऐसे अनेक कामों के बारे में बताया है, जिन्हें करने से मनुष्यों की उम्र कम होती है। जहां पहले व्यक्ति 100 साल की उम्र तक स्वस्थ होकर जीवन यापन करता था वही अब 50 साल में ही बीमारियां व्यक्ति का घेर लेती हैं और 60-70 साल की उम्र से ज्यादा व्यक्ति नहीं जी पाता है। वर्तमान स्थिति में व्यक्ति की उम्र लगातार घटती जा रही है, इसका कारण बदलती दिनचर्या है, आज व्यक्ति के खान-पान और आदतों में बदलाव आया है। जिसकी वजह से व्यक्ति की आयु कम होती जा रही है।

घटती उम्र का कारण जहां आजकल की दिनचर्या है वहीं इसका उपाय भी है, जी हां हमारे ग्रंथों में ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपना कर व्यक्ति अपनी पूरी आयु जी सकता है। इन आदतों के बारे में महाभारत के अनुशासन पर्व में भीष्म पितामह ने युधिष्ठिर को बताया था। शायद आप नहीं जानते लेकिन व्यक्ति जानें अनजाने में ऐसी कई गलतियां कर बैठता है जो उसकी घटती उम्र का कारण बन जाती है, आइए जानते है उन आदतों के बारे में जो हमारे लिए हो सकती है नुकसान दायक।

shastra

1. नाखून चबाना

जो व्यक्ति नाखून चबाता है, तिनके तोड़ता है और हमेशा अशुद्ध रहता है, उसकी मृत्यु जल्दी हो जाती है।

2. दिन के पहले पहर में करें ये काम

केशों को संवारना, आंखों में अंजन लगाना, दांत-मुंह धोना और देवताओं का पूजन करना ये सभी काम सुबह-सुबह जल्दी कर लेना चाहिए। जो मनुष्य ये सभी काम समय पर नहीं करते, वे काल का शिकार हो जाते हैं।

3. सुर्योदय तक सोने वाले व्यक्ति

जो मनुष्य सूर्योदय होने तक सोता है तथा ऐसा करने पर प्रायश्चित भी नहीं करता, वह मनुष्य जल्दी ही मृत्यु को प्राप्त होता है।

shastra

4. इन दोनों पक्ष में ना करें ये काम

कृष्ण पक्ष व शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी, अष्टमी और अमावस्या व पूर्णिमा तिथि पर स्त्री समागम करने वाले मनुष्यों की मृत्यु कम उम्र में ही हो जाती है।

5. अन्न की निंदा कभी ना करें

बोए हुए खेत में, गांव के आस-पास तथा पानी में मल-मूत्र त्याग करने वाला, परोसे हुए अन्न की निंदा करने वाला, भोजन से पूर्व आचमन नहीं करने वाला तथा भोजन करते समय बोलने वाले मनुष्य की आयु कम हो जाती है।

 

shastra

6. जूठे मुंह पढ़ना और पढ़ाना नहीं चाहिए

सिर पर तेल लगाने के बाद उसी हाथ से दूसरे अंगों का स्पर्श नहीं करना चाहिए। जूठे मुंह पढऩा-पढ़ाना कदापि उचित नहीं है, ऐसा करने से आयु का नाश होता है।

7. इन पेड़ों का सेवन न करें

अधिक उम्र चाहने वाले मनुष्य को पीपल, बड़ और गूलर के फल का तथा सन के साग का सेवन नहीं करना चाहिए। हाथ में नमक लेकर नहीं चाटना चाहिए।



https://ift.tt/2xeZXuh
शास्त्रों के अनुसार कभी न करें ये काम, वरना शीघ्र ही काल का शिकार हो जाएंगे आप शास्त्रों के अनुसार कभी न करें ये काम, वरना शीघ्र ही काल का शिकार हो जाएंगे आप Reviewed by astrology on May 26, 2018 Rating: 5
Powered by Blogger.